फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी पर युवक नहर में कूदा, तलाश जारी

Mon, 24 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहर में कूदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सोमवार दोपहर एक युवक ने मिरहची पुल हजारा नहर में छलांग लगा दी। आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को नहर में छलांग लगाते देख तत्काल सूचना पुलिस और परिवारीजनों को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश नहर में कर रही है।
विज्ञापन

थाना मिरहची निवासी अरविंद कुमार (24) पुत्र सोवरन सिंह की पत्नी डेढ़ महीने से मायके में रहती है। रविवार रात फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी होने से गुस्साए अरविंद ने सोमवार दोपहर मिरहची पुलिस ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने नहर में कूदते पुलिस और परिवारीजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई है। वही परिवारीजनों का े रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। थाना पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें