रेलवे ने अदालत में 74 लाख रुपये जमा कराए
परिवहन निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 80 हजार रुपये ठग लिए गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस सपा नेता के दवाब में चुप बैठी है। वहीं सपा नेता धमकियां भी दे रहा है। परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को इसकी शिकायत डीएम से की है।
मारहरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी निवासी सुमन कुमार का आरोप है कि मिरहची क्षेत्र के रहने वाले एक सपा नेता ने परिवहन निगम में संविदा पर परिचालक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार की रकम ली थी। यह रकम कस्बा मिरहची निवासी रवी, सनी पुत्रगण राजेन्द्र सिंह के सामने दो किस्तों में ली गई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद उक्त नेता ने स्काउड और गाइड अंबेडकर छात्रावास मुजफ्फरनगर नाम से एक फर्जी प्रमाण पत्र देकर 80 हजार की रकम हड़पने का प्रयास किया। इसकी तहरीर 26 मार्च को मिरहची थाने में दी गई। पर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस सपा नेता की दवाब में कार्रवाई करने से बच रही है।