फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती की हत्या के बाद बवाल, हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मुफ्ती की हत्या के बाद तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किदवई नगर स्थित नूर मस्जिद में नमाज अदा कराने के बाद शनिवार शाम मुफ्ती अहमद शहजाद जैसे ही घर में घुसे पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियां ने भून डाला। पिता की हत्या होते देख बेटा शोएब बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुफ्ती की हत्या के बाद मुस्लिम समाज लामबंद होकर अस्पताल पहुंच गए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब एडिशन एसपी विर्सजन सिंह ने गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना होने का आश्वासन देकर हाईवे शव हटाने को कहा कि भीड़ आरोपियों को मौके पर लाने की बात कह कर हंगामा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने माहौल गर्माता देख हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रकों तुरंत हटवाया।
विज्ञापन

किदवई नगर के लोगों ने बताया गोरखपुर जिला निवासी अहमद शहजाद बीस साल पूर्व एटा में आकर रहने लगे थे। यहीं उनका निकाह हुआ। स्थानीय लोगों की माने ने मुफ्ती ने एक पूर्व सभासद से नूर मस्जिद के पास पड़ी भूमि का सौदा करने के बाद पैसे दे दिए थे, लेकिन पूर्व सभासद भूमि की कीमत लेने के बाद भी भूमि का बैनामा नहीं कर रहा था। इसी के चलते दोनों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी। आरोप है कि पूर्व सभासद कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था, लेकिन हर बार इलाके के लोगों के दबाव के कारण वो पीछे हटता रहा। परिवारीजनों का कहना है कि आठ दिन पूर्व भी पूर्व सभासद ने अपने साथियों के साथ मदरसा पहुंचकर मुफ्ती को धमकी दी थी। आरोप है कि पैसा देने के बाद मुफ्ती लगातार पूर्व सभासद पर जमीन का बैनामा कराने कह रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर शनिवार शाम मुफ्ती की घर में घुसकर हत्या की गई है। मुफ्ती की हत्या के बाद अस्पताल पहुंचे सपा नेता पूर्व सभासद समेत दो लोगों का नाम लेकर हर हाल में गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधिकारियों से कर रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें