फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने साबुन से भरा ट्रक लूटा

Thu, 29 Oct 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने साबुन, शेंपू से भरा ट्रक लूट लिया। बाद में चालक-क्लीनर को जैथरा क्षेत्र में फेंककर भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित चालक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज की है। वहीं लूटा गया ट्रक थाना भोगांव क्षेत्र से बरामद हो गया है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गांव सुन्ना निवासी चालक सतेंद्र सिंह ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने ट्रक में सोनीपत हरियाणा से गोदरेज कंपनी का लाखों का माल लोड किया था, जो उन्हें कानपुर पहुंचाना था।
27 अक्तूबर की सायं को एटा होते हुए जा रहे थे। एटा से चार बदमाशों ने सवारी बताकर मैनपुरी तक छोडने की बात कही, चालक ने चारों को ट्रक में बैठा लिया।
मलावन के गांव कंगरौल के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक-क्लीनर को डरा-धमकाकर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। बाद में चालक-क्लीनर को थाना जैथरा क्षेत्र में फेंककर भाग गए। मामले की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। थाना भोगांव जिला मैनपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया, साथ ही एक बदमाश को भी दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें