फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Man burnt alive, death

Thu, 18 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरपुरा गांव निवासी संतोष (25) का गुरुवार सुबह कमरे में शव मिला, वो पूरी तरह झुलसा हुआ था। परिवारीजनों के कमरे का गेट खोलने पर कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

खैरप़ुरा गांव निवासी जवाहर का 25 वर्षीय बेटा संतोष बुधवार शाम अपने कमरे में धान के प्याल पर सोने चला गया। आरोप है कि गुरुवार सुबह जब घरवालों ने कमरा खोला तो संतोष का शव कमरे के फर्श पर पड़ा मिला, वो पूरी तरह झुलस चुका था। सूचना पर पहुंची राजा का रामपुर पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ की। पिता जवाहर की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मंजला उर्फ बॉबी और दो अज्ञात समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। तहरीर में रंजिशन कमरे में आग लगाकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस संतोष की मौत को एक दुर्घटना मान कर चल रही है।
परिवारीजनों का आरोप है कि यदि खुद आग लगी होती तो पता चलने पर संतोष शोर मचाता या फिर खुद को बचाने की कोशिश करता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। युवक की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब पीता था और नशे में धुत होने के कारण आग लगने पर उसे पता नहीं चला। इसके चलते उसकी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें