फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में सैलानीगोठ के युवक की मौत

Thu, 18 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में कार्यरत सैलानीगोठ के एक युवक की कंपनी में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 15 फरवरी की है, लेकिन अब तक मृतक का शव घर नहीं पहुंचा है। सैलानीगोठ निवासी कुंडल चंद (27) पुत्र लक्ष्मण चंद दुबई में मैटर पिप्स एंड प्रोफाइल इंडस्ट्रीज में कार्यरत था। एक माह पूर्व ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी। गत 15 फरवरी को कंपनी में उसके ऊपर सामान गिरने से उसकी दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक चार दिन बाद भी उसका शव दुबई से नहीं पहुंचा है, जिसके चलते परिजन और रिश्तेदार परेशान हैं। इधर कुंडल की मौत पर क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, पूर्व राज्यमंत्री बीना महराना, समाजसेवी कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान किरन देवी, अमजद हुसैन आदि ने दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से मृतक का शव जल्द मंगाने के लिए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें