फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पति ने की बेरहमी से हत्या

Wed, 19 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराो
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित असरौली गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक राजू ने अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति (20) की ससुराल में बेरहमी से हत्या कर दी और शव को एक बक्से में बंद कर फरार हो गया। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब ज्योति की मां ने बक्सा खोला। ज्योति के हाथ-पैर बांधकर गला घोंटा गया था और ईंट से प्रहार कर उसके चेहरे को भी कुचल दिया गया था। करवाचौथ पर हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

ज्योति जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव उजारपुर निवासी मुकेश की पुत्री थी। मुकेश परिवार संग गांव असरौली में किराए के मकान में रहता है। ज्योति की शादी करीब नौ माह पहले धौलपुर राजस्थान के थाना मनिया क्षेत्र के गांव खूबपुर निवासी राजू से हुई थी। शादी के बाद गर्भवती होने पर राजू ने ज्योति के साथ मारपीट की तो उसका पिता उसे अपने घर ले आया था। करीब छह दिन पूर्व राजू करवाचौथ पर पत्नी को लेने एटा आया था, लेकिन ज्योति ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया था।
मंगलवार सुबह राजू ने अपने घर जाने को कहा तो सास नन्हीं देवी और ससुर ने 500 रुपये देकर विदा कर दिया। ज्योति के भाई अनिल की माने तो मंगलवार सुबह जब पूरा परिवार मजदूरी करने गया तो राजू घर वापस आया और हाथ-पैर बाधने के बाद शाल से गला घोंट कर ज्योति की हत्या करने के बाद फरार हो गया। अनिल ने बताया कि जब ज्योति का शव बक्से निकला गया उसका चेहरा भी कुचला हुआ था और उसके हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश शुुरू कर दी है। मृतका के भाई ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोलह घंटे घर में रहा शव, घरवाले रहे बेखबर
एटा (ब्यूरो)।ज्योति की मां नन्हीं देवी ने बताया कि मंगलवार शाम जब वो घर लौटी तो घर में बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़ कर घर में घुसी तो बेटी गायब थी, जबकि उसके कपड़े और चप्पल घर में रखे थे। वह ज्योति को पति संग घूमने जाने की सोच कर चुप रही। लेकिन बुधवार सुबह बक्सा खोला तो बेटी का लहूलुहान शव देख चीख निकल र्गई। इनका मानना है कि हत्या मंगलवार दोपहर दो से तीन बजे के बीच में हुई है। आरोपी राजू ने मंगलवार सुबह अपने साढ़ू से कहा था कि यदि ज्योति उसके साथ ससुराल नहीं गई तो वो उसे मार देगा। बुधवार सुबह ज्योति की हत्या की सूचना मिली तो उसे यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें