फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा

Thu, 28 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्ष की मासूम बालिका के साथ एक युवक ने खेत में बने कमरे में दुष्कर्म किया। बालिका को बेहोशी का हालत में कमरे में ही छोड़ गया। परिवारीजन उसे तलाशते हुए यहां तक पहुंचे। मासूम की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव झकरई निवासी युवक जितेंद्र उनके घर पर बाइक खड़ी करने आता था। बुधवार शाम को भी वह बाइक खड़ी करने आया था। घर पर बाइक खड़ी कर दी और उसकी पांच वर्षीय मासूम बेटी को ले गया। काफी देर बाद भी जब बेटी घर पर नहीं लौटी तो परिवारीजनों को चिंता हुई। आसपास तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। बेटी की तलाश करते-करते परिवारीजन खेत में बने कमरे के पास पहुंचे। यहां बेटी को बेहोशी की अवस्था में देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवारीजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां कुछ देर चले इलाज के बाद भी हालत सही न होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट पिता ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई है। प्रभारी एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी जितेंद्र को गुरुवार सुबह कसबा में ही मैनपुरी रोड से पकड़ लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें