फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के विवाद में भिड़े दो वर्ग, दहशत में बाजार बंद

Fri, 05 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह नौ बजे मोहल्ला रामसिंहपुरा में सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सुशील से क्षेत्र के प्रदीप ने गली में सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत की। सफाई नायक ने प्रदीप की शिकायत को अनसुना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। तू मैं मैं के दौरान धक्का मुक्की और मारपीट हुई। इस मामले को लेकर सफाई नायक के साथ वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे, तो वहीं प्रदीप के साथ ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हो गए। सफाई नायक सुशील का आरोप है कि प्रदीप ने उसकी पिटाई भी की, जबकि प्रदीप का आरोप है कि सुशील ने उन्हें और वाल्मीकि समाज को गालियां दी।
विज्ञापन


 
सफाई नायक सफाई कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचे और कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। सोरों पुलिस ने जाम लगाने का प्रयास विफल कर दिया। वहीं ब्राह्मण समाज के लोग द्वारिकाधीश मंदिर चौराहे पर एकत्रित हो गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कर दिया इसके बाद ये लोग भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने कोतवाली से 50 मीटर पहले ही दोनों पक्षों को रोक दिया।

ब्राह्मण समाज के पक्ष को सीओ एके सिंह ने बातचीत कर समझाया और उनकी तहरीर ले ली। वहीं सफाई नायक की पक्ष की तहरीर भी ली। सीओ के कार्रवाई का आश्वासन और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों वापस लौट गए। आरोपी सफाई नायक सुशील, दयाल को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप को हिरासत में लिया। कसबे में सतर्कता के लिए पीएसी-पुलिस तैनाती की गई है। पुलिस को जगह जगह सड़कों, चौराहों और छतों पर मोर्चा बंदी करनी पड़ी। दोपहर दो बजे के बाद कस्बे के बाजार खुले।
विज्ञापन


घटनाक्रम पर एक नजर
सुबह 9:00 बजे कूड़ा उठाने को लेकर विवाद
09:30 बजे दोनों पक्षों के साथ लोगों का जुड़ना हुआ शुरू
10:00 बजे वाल्मीकि पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे
10:30 ब्राह्मण पक्ष के लोग भी बाजार बंद कर कोतवाली की ओर पहुंचे
10:40 बजे सोरों पुलिस ने दोनो पक्षों को आमने सामने आने से रोका
11:00 बजे पीएसी और अन्य थानों का पुलिस बल पहुंचा सोरों
11:10 बजे सीओ के पहुंचने पर वार्ता शुरू
12:30 बजे दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई की
02:00 बजे सोरों के बाजार खुले


बलवा की धाराओं में 20 नामजद ,100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने स्वंय वादी बनकर दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बलवा मारपीट आदि की धाराओं में एक पक्ष से 9 जबकि दूसरे पक्ष से 11 लोग नामजद किए हैं। दोनों पक्षों से 100 अज्ञात लोगों का उल्लेख प्राथमिकी में किया।


सीओ एके सिंह ने बताया कि स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके  पर पीएसी-पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें