फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चाें के विवाद में दो पक्ष में हुई फायरिंग

Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ो तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो थाना नयागांव पुलिस सहित अलीगंज सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा। मामले में एक पक्ष से रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


थाना नयागांव क्षेत्र के गांव सराय अगहत में सोमवार शाम खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग भी आमने-सामने आ गए। एकत्रित हुए लोगों ने मामला शांत करा दिया। बताते है कि देर रात करीब साढ़े आठ बजे एक बार फिर विवाद हो गया। मामला-गलौज के बाद फायरिंग में बदल गया।

दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग से लोगों में भगदड़ मच गई और जान बचाकर भागने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद ही अलीगंज सर्किल का फोर्स भी पहुंच गया। मामले की रिपोर्ट राजेश गुप्ता ने आरोपी गौरव सहित दो के विरुद्ध दर्ज कराई है। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें