दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की मारपीट कर हत्या करने के बाद शव जला दिया गया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर म़तका के भाई ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
फीरोजाबाद के गांव जैखरा बाद निवासी नरेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने बहन संध्या की शादी सुनील निवासी कुंजपुर जलेसर के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख की मांग करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने 11 नवंबर को मारपीट कर हत्या कर दी और बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट के आदेश से पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाप्रभारी का कहना है कि मामला पूरी तरह से झूठा है। विवाहिता की मौत एक आपरेशन के दौरान हुई थी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।