एटा केनरा बैंक शाखा में दिनदहाड़े डाका
- फोटो : अमर उजाला
बंद बदमाश बैंक घुस आए। उन्होंने वहां मौजूद 30-35 महिला और पुरुष ग्राहकों और स्टाफ को बंधक बना लिया। विरोध करने पर पीट कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद काउंटर से कैश और सोना लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने पहले ग्राहक अवधेश यादव से सोने की चेेन और रामदरबार निवासी विशाल हिरानी से तीस हजार रुपये भी छीन लिए थे, लेकिन भागते वक्त उन्हें रुपये और चेन वापस कर गए। इसी दौरान उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो वे इसका डाटा बाक्स भी निकालकर साथ ले गए।
एसएसपी अजय शंकर राय के अनुसार बदमाश करीब 25 मिनट तक लूटपाट करने के बाद अपराह्न 3.15 बजे भाग निकले। उन्होंने बताया कि लूटा गया सोना ग्राहकों का था, जिसकी एवज में बैंक ने आज ही लोन दिया था और ये काउंटर पर ही रखे थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, उनकी मदद से जल्द ही डकैती का खुलासा कर दिया जाएगा।