फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बरामद 3.74 लाख

Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बरामद नोट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर चुनाव को लेकर चल रही चेकिंग में उड़नदस्ता की टीम ने रोडवेज बस में यात्रा कर रहे युवक से 3.74 लाख की नकदी बरामद की है। पुलिस ने युवक से पूछताछ करके मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

कासगंज एटा रोड पर उड़नदस्ता टीम के प्रभारी जेई भगवान सिंह एवं उपनिरीक्षक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस को रुकवा कर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान यात्री सत्यदेव पुत्र रामपाल निवासी मोहनपुरा के पास नकदी बैग में रखी थी। युवक वाराणसी से एटा आया था और एटा से वह रोडवेज बस से कासगंज आ रहा था। पुलिस ने सत्यदेव से पूछताछ की लेकिन वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। कोतवाली निरीक्षक पदम सिंह ने बरामद रकम की जानकारी आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग के अधिकारी युवक से पूछताछ करेंगे। उड़नदस्ता टीम के प्रभारी जेई भगवान सिंह ने बताया कि बरामद रकम को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है। आयकर विभाग की रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें