फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की मौत, भीड़ ने किया हंगामा

Sun, 23 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
विज्ञापन

विज्ञापन
धुमरी चौराहे पर तेज गति से आ रही प्राईवेट बस दो बाइकों पर सवार चार लोगों से टकरा गई। हादसे में ओमकार (35) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ की।

भीड़ डीएम को मौके पर बुलाने और मुआवजा दिलाने की मांग कर रही थी। सीओ अलीगंज परशुराम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन भीड़ ने जाम नहीं खोला। खबर लिखे जाने तक तीन घंटे बीत गए थे पर जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी ओमकार अपनी पत्नी कुंती उर्फ गुड्डी के साथ बाइक से ससुराल जैथरा के गांव टिकाथर से लौट रहे थे। शाम को धुमरी चौराहे पर एक प्राईवेट बस उनकी बाइक से टकरा गई। अनियंत्रित बस एक दूसरी बाइक सवार गौरव शर्मा निवासी जयरामपुर थाना बागवाला, गंगाश्री पुत्री राममूर्ति निवासी नवाबगंज, फर्रुखाबाद से भी टकरा गई।
विज्ञापन


 दुर्घटना में ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुंती, गौरव शर्मा, गंगाश्री घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ओमकार का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें