फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 14 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट से माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों के ग्राम कैलाशपुर में गृह क्लेश के चलते बुधवार की देर सांय दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। समाचार लिखे जाने तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन

कमल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी कैलाश पुर की शादी छह माह पहले रेनू निवासी नगला छत्ता सिंकदरपुर वैश्य के साथ छह माह पहले हुई थी। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होने लगा। बुधवार को भी दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद रेनू ने कमरे में जाकर अपनी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इस बात की जानकारी उसके पति कमल सिंह को हुई तो वह घर से बाहर चला गया। उसने घेर में जाकर पेड़ पर पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रेनू की आत्महत्या से दुखी परिवारीजन इस सदमे से उबर भी नहीं पाए कि ग्रामीणों ने कमल सिंह के  शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी परिवारीजनों को दे दी। इस वारदात ने परिवारीजनों को झकझोर कर रख दिया। परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर सीओ शैलेंद्र लाल भी मौके पर आ गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दंपति के आत्म हत्या करने की जानकारी रेनू के मायके भेज दी गई है, लेकिन मायके से कैलाश नगर कोई नहीं पहुंच सका है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। सीओ ने बताया कि गृह क्लेश के चलते दंपति ने आत्महत्या की है। पहले पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पति घबरा गया और उसने भी फांसी लगा ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें