फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरा बनाने के विवाद में पथराव और फायरिंग

Sat, 01 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
गांव दाउदगंज में मंदिर का चबूतरा बनवाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते देखते भिड़ंत पथराव के बाद फायरिंग में तब्दील हुई तो ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। फायरिंग में गोली लगने से किशोरी घायल हो गई, वही पथराव में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव दाउदगंज में मंदिर का निर्माण हुआ है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे राकेश तथा अर्जुन सिंह में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई कि मंदिर के निर्माण को लेकर चंदा लिया जाए। कहासुनी के बाद मामला देखते ही देखते पथराव, फायरिंग में बदल गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी हुई। फायरिंग के दौरान राकेश की बेटी रूबी गोली लगने से घायल हो गई वही दूसरी बेटी खुशबू पथराव में घायल हो गई वही दूसरे पक्ष से सिया देवी पत्नी रजनेश, बेटा रामवीर तथा अनीता पत्नी अर्जुन सिंह पथराव में घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। मामले में किसी भी पक्ष कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाप्रभारी का कहना है कि चबूतरा बनवाने को लेकर चंदा एकत्रित करने की बात हो रही थी तभी दो पक्ष भिड़ गए। फायरिंग में किशोरी गोली लगने से घायल हुई है। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें