एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नहीं खोले सराफ बाजार
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार कर ओर से लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे सराफा व्यवसायियों ने शुक्रवार को भी प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से एक्साइज टैक्स और पैन कार्य अनिवार्यता वापस लेने की मांग की है।
सर्राफ व्यवसायी संघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता और अशोक सराफ ने कहा कि केंद्र सरकार की नई कर नीति का व्यापारी तब तक विरोध करेंगे, जब तब केंद्र सरकार कर वापस नहीं लेती। उन्हाेंने कहा कि नई कर नीति से सराफ व्यापारियों को नुकसान होगा। वीरेंद्र सिंह और सुनील वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारी इसका पुरजोर विरोध करते रहेंगे। नई कर नीति से उनका पूरा व्यवसाय समाप्त हो जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि यदि कर वापस नहीं लिया गया तो जल्द ही व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल घंटाघर ,सब्जीमंडी ,बाबूगंज, लोहामंडी समेत नगर के बाजारों में घूम कर बाजार बंद कराते देखे गए। सुरेश मराठा ,अनिल गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र ,उमाशंकर ,दीपक चौहान ,सुजीत कुमार ,विशेष यादव समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।