फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, दो की मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर स्नान जा रहे अलीगढ़ के बाइक सवार दो युवकों की पिवारी गांव के समीप मार्ग हादसे में मौत हो गई। वहीं उनका एक साथी गंभीररूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के अकबरपुर थाना अंतर्गत गांव नानऊ निवासी टिंकू पुत्र अशोक, बाबा कालोनी धानीपुर मंडी निवासी मनोज और हाथरस जिले के सिंकराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी टीटू पुत्र मोहनलाल सोमवार को बाइक से गंगा नहाने कासंगज के सोरों घाट आ रहे थे। रात करीब 11 बजे पिवारी पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही इनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में टिंकू और मनोज की मौत हो गई। जबकि घायल टीटू को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर दोनों युवकों के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों ने मारहारा थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें