फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकी बस

Tue, 10 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसरौली रोड पर बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इससे ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राइवेट बस में आग लगा दी। फायर कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भगवती (25) एवं सोनू (14) निवासी विरोंची बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। ग्राम निरोली के निकट रामघाट अलीगढ़ से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बस चालक बस को छोड़ कर भाग गया। घायलों के परिवारीजन भी काफी संख्या में गांव के लोग के साथ मौके पर आ गए। लोगों ने मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। घटना की सूचना जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर विभाग को सूचना दी गई। एफएसओ एसके दोहरे फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, सीओ शवीह हैदर भी मौके पर आ गए। ं पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को अलीगढ़ रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें