फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में छह घंटे बंद रहा बाजार

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से पुलिस पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंजारा समुदाय के युवक की बेरहमी से पुलिस पिटाई के विरोध में हंगामा, नारेबाजी और चौकी में तोड़फोड़ के कारण रविवार को बाजार छह घंटे तक बंद रहे। लोगों ने पुलिस चौकी पर हुए हंगामे की मुख्य वजह पुलिस की कार्यप्रणाली को बताया है।  
विज्ञापन

अलीगंज के मैन बाजार स्थित पुलिस चौकी पर हंगामा कर रहे लोगाें ने बताया कि पुलिस की सख्ती के कारण क्षेत्र में गोकशी पूरी तरह बंद हो चुकी है। इसके बाद भी अलीगंज कोतवाली में तैनात कुछ पुलिस कर्मी आए दिन बंजारा समुदाय के लोगों को राह चलते हिरासत में लेकर पुलिस चौकी बैठा कर उत्पीड़न कर रहे हैं। यही नही लोगों ने निलंबित सिपाही अजीत राठी पर आए दिन लोगों का चौकी में बैठाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते नारेबाजी की। वहीं रविवार सुबह दुकानें खोलने की तैयार कर रहे व्यापारियों ने उस वक्त शटर गिरा दिए जब लोगों की भीड़ ने पुलिस चौकी का गेट तोड़ कर वहां तोड़फोड़ करते हुए जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लगातार चार घंटे जाम और हंगामा चलने के कारण नगर के बाजार छह घंटे तक बंद रहने के बाद शाम तीन बजे खुले। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग लौट गए। हंगामा शांत होने के बाद व्यापारी दुकानें खोलने को लेकर हालात का जायजा लेते रहे। इसके चलते नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। यही नहीं हंगामा और नारेबाजी होने पर ठेली वाले भी मौके से ठेलियां लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें