फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडगुड़ी में दो मौतों के बाद पसरा सन्नाटा, तनाव

Sun, 30 Aug 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर देर सांय गुडगुड़ी गांव में बच्चों के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, ईट पत्थर चले। घटना में घायल दूसरे ग्रामीण ने शनिवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौत के बाद घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सांय गुडगुड़ी गांव में स्कूल के निकट बच्चों के खेलकूद का आयोजन चल रहा था। खेलकूद के दौरान नाथूराम एवं सूरजपाल के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में परिवार के लोग भी शामिल हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। फायरिंग के बीच नाथूराम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे पक्ष का सूरजपाल गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। सूरजपाल को जिला चिकित्सालय से अलीगढ़ रैफर कर दिया गया। यहां सूरजपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। गांव में भी सन्नाटा पसर गया। रात को ही अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, सीओ सहावर व अन्य थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एएसपी ने गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। नाथूराम के पक्ष से उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने वीरेश, कमल सिंह, चरन सिंह, गोपाल, अमरपाल, रामगोपाल, अरविंद, अशोक कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष से सूरजपाल की पत्नी सर्रा देवी ने दूसरे पक्ष के नीरज, अनिल, राजेंद्र, सोना, देवेंद्र, परवेज कुमार, वासुदेव, संतोष को नामजद करते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहावर थाना पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें