फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 क्विंटल मांस सहित 26 गोवंश बरामद

Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
cattle smuggler - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
 केल्ठा से भरगैन मार्ग पर शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कैंटर से 32 क्विंटल मांस और 32 गोवंश मिले। जिसमें से छह मृत पाए गए। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशु चिकित्सक ने मीट का सैंपल लेकर जांच को भेजा है। इस दौरान कैंटर का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

अलीगंज पुलिस ने रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भरगैन कट्टीघर ले जाए जा रहे गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा। कैंटर रुकते ही चालक भाग निकला। तलाशी की दौरान कैंटर से 26 जिंदा और 06 मृत गोवंश बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने दूसरे टैंकर की तलाशी ली तो बर्फ की सिल्ली रख कर ले जाया जा रहा 32 क्विंटल मीट बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मीट गोवंश का होने की आशंका जताई है। पशु चिकित्सक ने मीट के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा हैं। पुलिस ने मीट को जमीन में गड़वा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने जिंदा गोवंश को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिए हैँ, जबकि मृत गोवंश को दफना दिया है। अलीगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों कैंटर कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें