फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने वाली किशोरी को जबरन ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक फैक्टरी में कार्य करने के दौरान दूसरी जाति की लड़की से प्यार कर बैठे युवक ने एटा आकर शादी कर ली। शादी के तीसरे दिन लड़की के परिजन आए और जबरन अपने साथ ले गए। पति ने युवती की हत्या करने की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत कर बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी आदित्य अपनी मां सरोज के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचा। युवक ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह फरीदाबाद हरियाणा में एक फैक्टरी में कार्य करता है। इसी फैक्टरी में थाना मलावन क्षेत्र की एक युवती कार्य करती है। दोनों के बीच प्यार हो गया तो प्रेम प्रसंग के कारण 27 जनवरी को मंदिर में शादी कर ली और बाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली।
आरोप है कि 30 जनवरी को युवती के परिवारीजन आए और जबरन अपने साथ ले गए। युवक ने एसएसपी को बताया कि युवती के परिजन हत्या कर सकते हैं उसकी जान की फिक्र है। आरोपियों के चंगुल से युवती को छुड़ाने की भी गुहार लगाई गई है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने युवती को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें