फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने जालौन के शिक्षक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। शिक्षक वारदात के बाद थाने पहुंचा, लेकिन मुकदमा शनिवार को दर्ज हुआ है। बता दें कि वारदात एक मई को हुई थी।
विज्ञापन

शिक्षक विवेक कुमार निवासी कस्बा, थाना व जिला जालौन की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि एक मई को वह बाइक से कासगंज चुनाव ड्यूटी करने जा रहा था। रात करीब नौ बजे थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव आसपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक, मोबाइल व आठ हजार रुपये लूट लिए।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित वारदात के बाद थाने पर आया था, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें