फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड और लालगढ़ी फीडर पर सर्वाधिक बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में छह फीडर हैं, लेकिन शिकोहाबाद और लालगढ़ी फीडर पर बिजली चोरी की सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं, यहां लाइन-लॉस भी अधिक रहता है। निगम के अधिकारियों द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर में 31 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति देने के लिए छह फीडर हैं। इन फीडरों पर लाइन लॉस की समस्या अधिक रहती है। बीते माह उच्चाधिकारियों द्वारा लाइन लॉस कम करने के लिए निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि चेकिंग अभियान चलाकर लाइन लॉस को कम किया जाए। इस पर विद्युत निगम की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित और लालगढ़ी फीडर पर अभी भी लाइनलॉस की समस्या जस की तस बनी हुई है। दोनों फीडर पर 50 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस हो रहा है।
प्रतिदिन काटे जा रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन
विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा बकाया वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां प्रतिदिन एक सैकड़ा के करीब बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के चार फीडरों पर लाइन लॉस की समस्या ज्यादा नहीं है, लेकिन शिकोहाबाद व लालगढ़ी वाले फीडर पर अधिक लाइन लॉस की समस्या है। निगम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। -आरबी राय, अधिशासी अभियंता शहरी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें