फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीट ब्लॉक में किए गए मनरेगा कार्य में भ्रष्टाचार के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सकीट पुलिस की गिरफ्त में मनरेगा घोटाले के आरोपी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट पर सात दिसंबर 2018 को खंड विकास अधिकारी सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ मनरेगा कार्यों के माध्यम से 163.68 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो आरोपी शनिवार को गिरफ्तार किए हैं, जबकि खंड विकास अधिकारी सहित दो की तलाश में अभी भी जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि पीसी यादव (उपायुक्त श्रम रोजगार एटा) की ओर से वर्ष 2018 में क्षेत्र पंचायत सकीट पर मनरेगा योजना के कराने वाले कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें खंड विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, कर्मचारी रंहुल कुमार, इकबाल अहमद लेखाकार और अनुपम कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम शामिल थे। पुलिस ने शनिवार को राहुल कुमार सिंह व अनुपम सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर को बनी ठनी स्टोर घंटाघर एटा के पास से सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी का कहना है कि जिला विकास अधिकारी एवं उपायुक्त श्रम रोजगार एटा से संयुक्त रूप से जांच कराई गई जिसमें जांच रिपोर्ट के दौरान सामने आया था कि क्षेत्र पंचायत सकीट द्वारा वर्ष 2018 में 37 कच्चे कार्य कराए गए। जिसमें 163.68 लाख रुपए का गबन किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही चारों आरोपी फरार चल रहे थे, अब शेष बचे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें