जलेसर (एटा)। नगर के मोहल्ला मंडी जवाहर गंज में साप्ताहिक उगाही पर आए हाथरस के किराना व्यापारी का दो लाख रुपयों से भरा थैला अज्ञात व्यक्तियों ने गायब कर दिया। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हाथरस के व्यापारी भरत अग्रवाल (मैं. बृजमोहन, हरिमोहन किराना स्टोर) साप्ताहिक उगाही के लिए रविवार को दोपहर में जलेसर आए थे। मंडी जवाहर गंज स्थित मुन्ना लाल किराना स्टोर से भेजे गए माल का पेमेंट ले रहे थे।
इसी दौरान फोन आ जाने पर बात करने लगे। वहीं रुपयों से भरा थैला साइड में रख दिया। बात करने के दौरान अज्ञात व्यक्ति रुपयों से भरा थैला लेकर गायब हो गया। घटना के संबंध में व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में थैले में दो लाख रुपये की राशि होना बताया है। बता दें कि किराना व्यापारी पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल के मामा का बेटा है। संवाद