फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरों ने किशोर सहित दो को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ और अलीगंज में भैंस चोरी करने की कोशिश में असफल रहने पर आरोपियों ने किशोर सहित दो को गोली मार दी। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला गंगा निवासी श्रीकिशन के घर शुक्रवार रात पशु चोरों ने धावा बोल दिया। पशु चोर घेर में बंधी भैंस को ले जाने लगे। तभी खटपट की आवाज होने पर श्रीकिशन का धेवता अभिषेक (14) पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला खंडा थाना बरहन जिला आगरा की आंख खुल गई। वह चोरों की पीछे दौड़ लिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। किशोर को पीछे आता देखकर पशु चोरों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। गोली अभिषेक के कंधे की चीरती हुई निकल गई। आनन-फानन में परिजन किशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया है कि पशु चोरों का पीछा करते समय किशोर को गोली मारी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव जुनैदपुर में शुक्रवार रात पशु चोरों ने भैंस चोरी करने की कोशिश की। यहां विरोध करने पर पशु चोर अवधेश (26) पुत्र रमाकांत को गोली मारकर फरार हो गए। गोली युवक के पेट में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में जगार हो गई। परिजन अवधेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। हालांकि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
भैंस चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव पायदापुर में शुक्रवार रात भैंस चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कलुआ निवासी गांव नगला अन्नी थाना जलेसर बताया। पायदापुर निवासी भाव सिंह पुत्र राजन सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया है कि चोर भैंस चुराकर ले जा रहा था तभी जगार होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। भैंस स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें