फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना से फरार किशोरी को चौराहा पर मिला था लवकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विगत 21 अगस्त को थाना अवागढ़ से फरार किशोरी थाने से निकलने के बाद बदहवास हालत में अवागढ़ मैन चौराहे पर पहुंची। यहां पहले से लवकुश निवासी राजपुर थाना सकरौली मौजूद था। इसके बाद दोनों पहले आगरा और फिर गुरुग्राम चले गए थे। पुलिस को चकमा देने में माहिर दोनों ने तमाम सिमों का उपयोग भी किया। यह बात किशोरी ने पूछताछ के बाद बताई।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार देररात स्वॉट और सर्विलांस टीम ने फरार किशोरी को गुरुग्राम से बरामद कर लिया था। इस दौरान आरोपी लवकुश को भी गिरफ्तार कर लिया था। देररात स्वाट और सर्विलांस टीम दोनों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह थाने से फरार होने के बाद समझ नहीं पा रही थी कि किधर जाऊं? घर जाऊं या फिर लवकुश के पास।
ऐसी मनोस्थिति बनी कि समझ नहीं पा रही थी, तभी चौराहा पर लवकुश मिल गया। उसने फिर से अपने साथ कर लिया और बस में सवार होकर आगरा पहुंच गए। यहां चार घंटे तक रुके और खाना खाने के बाद गुरुग्राम रवाना हो गए। लवकुश ने बताया कि पुलिस के पीछा करने की स्थिति को भांपते हुए सिम खरीदकर बार-बार बदलते रहे। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी का मेडिकल करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें