फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर ब्लॉक की दो और एटा अर्बन क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने शुक्रवार को सेवा समाप्त कर दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि शीतलपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा और श्रीदेवी कई दिन से अनुपस्थित चल रही थी।
विज्ञापन

दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं एटा अर्बन क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता गुप्ता को भी तीन बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन एक बार भी वह कार्यालय में उपस्थित नहीं हुईं। अनुशासनहीनता के मद्देनजर तीनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में तीनों के खिलाफ पत्र डीएम सुखलाल भारती को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें