कासगंज (एटा)। सुन्नगढ़ी के नगला रते में एक किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
संतोष (16) पुत्र नेकसे लाल निवासी नगला रते बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे गांव के ही ब्रह्मानंद के खेत पर लगे इंजन पर पानी पीने के गया था। तभी उसकी ब्रह्मानंद, उसके भाई ग्रीश और उसके बेटे विवेक ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत पर ही फेंक दिया। संतोष के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई बंटू ने बताया कि आरोपियों से पुरानी रंजिश है, इसी के चलते संतोष की हत्या कर दी। बंटू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- मृतक केे परिवार एवं आरोपियों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों केे खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। -राजेेश मीणा, थाना प्रभारी सुन्नगढ़ी