फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष पर लूट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव और कासगंज जिलाध्यक्ष पर लूट का आरोप लगा है। ढोलना थाने में कुढ़ार के एक व्यक्ति ने भाकियू के राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्तओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव कुढ़ार निवासी गवेंद्र सिंह पुत्र चुन्नी सिंह ने आरोप लगाया कि विगत आठ जनवरी को वह अपनी भाभी और भतीजे के साथ दवा लेने गढ़ी पंचगाई गया था। गढ़ी पंचगाई के एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेते समय गढ़ी निवासी कुलदीप और संदीप आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों ने चाकुओं से हमला कर चोटें पहुंचाई और 20 हजार रुपये लूट लिए। गवेंद्र ने एसपी सुशील घुले को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस पर एसपी ने आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर कुलदीप और संदीप के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा ढोलना थाने में दर्ज किया गया है। बता दें कि कुलदीप पांडे भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय सचिव हैं और संदीप भारतीय किसान यूनियन भानु के कासगंज जिलाध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने से भाकियू में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें