एटा। भाजपा नेत्री से बुधवार को कार सवारों ने हमला कर लूटपाट की थी। इस वारदात में उनकी बेटी को भी पीटा। आरोप है पीड़िता ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। नेत्री के साथ हुई वारदात के बाद पार्टी नेताओं में भी रोष है। गांव तिसार की पुलिया के पास बुधवार को कार सवारों ने भाजपा नेत्री आशा राघव निवासी ढकपुरा बोर्राकलां की बाइक में टक्कर मारकर गिरा लिया वो अपने पति और बेटी के साथ जा रही थीं। इसके बाद उनसे लूटपाट की।
नेत्री का कहना है कि उसने मकान बनवाने के लिए प्रधान राजेश कुमार से एक लाख रुपये उधार लिए थे इसी रकम से मकान के लिए सामान लेने बेटी अनुपम के साथ जा रही थी तभी हमला किया गया। आरोप है कि कार सवार सतें निवासी तिसार की पुलिया, पप्प और पप्पू पुत्र फूल सिंह निवासी जलूखेड़ा को पहचान लिया था इन लोगों ने एक लाख रुपये नकदी और जेवर लूट लिए। भाजपा नेत्री ने बताया है कि तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं की। यही नहीं नेत्री ने पुलिस को धमकी दी अगर सुनवाई नहीं हुई तो वो आत्महत्या कर लेगी।
भाजपा नेत्री आशा राघव के साथ हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं करना पुलिस की तानाशाही पूर्ण रवैया है। पुलिस अधिकारियों से मिलकर आवाज उठाएंगे और अगर सुनवाई नहीं होती है तो शासन स्तर तक जाएंगे।
नीतू चौहान, भाजपा महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष