फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति गया कमाने, मासूम बच्चे सहित पत्नी को ले गया पड़ोसी का रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तीन बच्चों को घर छोड़कर पति बाहर कमाने चला गया। पत्नी पर पड़ोस में ही रहने वाले युवक के साले की नजरें पड़ी तो बहला फुसलाकर ले गया। महिला अपने साथ चार साल के मासूम और 40 हजार रुपये भी ले गई है। पीड़ित ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना मिरहची में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह जिला बुलंदशहर थाना सिकंदराबाद के गांव जोखाबाद में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी को तीन बच्चों सहित घर पर छोड़ गया था और मकान बनवाने के लिए घर पर 40 हजार रुपये एकत्रित करके रखे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सूबेदार सिंह का साला गांव में आता जाता था, जिसका घर आना-जाना हो गया।

सूबेदार का साला अपनी बहन-बहनोई के साथ मिलकर पत्नी को चार साल के मासूम बेटे के साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी घर में रखे 40 हजार रुपये भी ले गई। घर पर बूढ़ी मां रहती है, उसने फोन पर बताया तो वह गांव पहुंचा और सूबेदार व इनके परिवार की महिलाएं सुधा कुमारी व वीरा देवी से पत्नी को लाने के लिए कहा तो बच्चे सहित पत्नी की हत्या कराने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें