फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉ गई तारीख करने, दबंगों ने बेटी को गली में घसीटकर पीटा

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बेटी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दबंग लोग विधवा महिला की प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं, इसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है। बृहस्पतिवार को मामले की तारीख करने के लिए महिला कोर्ट गई थी, पीछे से दबंगों ने उसकी बेटी को गली में घसीटकर पीटा। इंत्तेफाक से तभी मां पहुंच गई तो उसको भी नहीं बख्शा। उसकी भी जमकर पिटाई की गई। पीड़ित महिला ने चार महिलाओं सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गांव उद्दैतपुर निवासी विधवा विद्यादेवी पत्नी अनार सिंह का आरोप है कि मकान के पास ही उसकी प्लॉट है, इस पर गांव के ही दबंगों की नजर है। वे कब्जा करना चाहते हैं। विद्यादेवी अपनी 18 वर्षीय बेटी गीता के साथ रहती है। बृहस्पतिवार को वह दीवानी न्यायालय में तारीख करने चली गई। इसकी भनक लगते ही दबंग घर में घुस आए और अकेली बेटी को देखकर गली में खींच लाए और जमकर पिटाई की गई। वारदात के समय ही तारीख करके लौटी तो बेटी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी भी जमकर पिटाई लगाई। विद्यादेवी ने बताया है कि पति की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही दबंग प्लॉट कब्जाना चाहते हैं। एक बार रात में प्लॉट चारा काटने की मशीन और पशु बांधने के लिए खूंटा भी गाड़ दिए थे। इसके बाद दीवानी न्यायालय में मुकदमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें