फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बेचने के मामले में एसएसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किशोरी को हरियाणा में बेचने के आरोप लगाने वाले परिजन थाना स्तर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के चलते बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिले। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आहत परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई। कप्तान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी को गांव की महिला अन्य लोगों की मदद से ले गई। पिता का आरोप था कि आरोपी हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में पुत्री बेच आए, जानकारी होने पर आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई, लेकिन थाना पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ करके पुत्री को तो बरामद कर लिया लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इससे आहत परिजनों ने बुधवार को थाना निधौलीकलां का घेराव किया गया था और कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से मिलने बृहस्पतिवार को पहुंचे। किशोरी के पिता व अन्य ग्रामीणों ने एसएसपी सुनील कुमार सिंह को पूरा प्रकरण समझाया तो प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर एसएसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें