फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर आरोप लगाने वाली किशोरी की जांच में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की शुक्रवार को मेडिकल जांच कराई गई। प्राथमिक जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस किशोरी की दोबारा मेडिकल जांच कराएगी। थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक गांव की किशोरी ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की आशंका नहीं जताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। किशोरी ने पिता पर गंभीर आरोप क्यों लगाए, आखिर इसके पीछे क्या वजह है। इतना ही नहीं पुलिस एक बार फिर से किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराएगी। बृहस्पतिवार को किशोरी के नाना की ओर से दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी देर रात किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसे डांटने के बाद उसने गलत आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें