मिरहची। चाठी गांव में मंगलवार शाम चारा खाने के बाद एक किसान के पशुओं की हालत अचानक बिगड़ गई। इससे एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई, जबकि एक भैंस की हालत गंभीर बनी हुई है। पशु चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है।
किसान विजनेस यादव ने बताया कि पशु गांव के पास प्लाट में बंधे थे। शाम करीब छह बजे वह पशुओं को घेर में लेकर गए। यहां चारा खिलाने के बाद पशु अचानक गिरकर तड़पने लगे। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद दो पशुओं को मृत घोषित किया।
प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। चारे या जहरीली घास के कारण पशुओं की तबीयत बिगड़ने की भी संभावना है। विभाग ने चारे और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। किसान ने मवेशियों की मौत पर मुआवजे की मांग की है।