मैनपुरी। खरगजीत नगर पुलंदर की बगिया में मंगलवार देर शाम प्रतिबंधित मीट मिलने की सूचना पर गोरक्षक दल ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया। मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम प्रतिबंधित मीट मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ के गो रक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोलू राठौर पदाधिकारियों के साथ पुलंदर वाली बगिया पहुंच गए। बगिया में मीट पड़ा था जिसे प्रतिबंधित मीट बताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया और मीट का सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाया है। सीओ सिटी ने बताया कि मौके पर मिले मीट का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद