एटा में मोटर दुर्घटना का एक मामला 11 साल से चल रहा था। अदालत के चक्कर लगाकर परेशान आरोपी ने अदालत में जुर्म कबूल लिया। अदालत ने भी रहम दिखाते हुए उसे जुर्माने पर छोड़ दिया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में कासगंज रोड पर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के सामने 13 सितंबर 2014 को हादसा हुआ था। कार और लोडर गाड़ी में टक्कर हो गई थी। इसमें लोडर सवार हरीशंकर व अनिल कुमार को गंभीर चोटें आईं। लोडर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।