फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाई दूज का मेडिकल कॉलेज पर रहा असर, सिर्फ 580 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर पर पर्चे बनवाते मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
एटा। भाई दूज के त्योहार का असर बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी देखने को मिला। अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में चार गुना कमी दर्ज की गई। बुधवार को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक संचालित ओपीडी में कुल 580 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। जबकि सामान्य दिनों में यहां 2500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग में 130 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने लक्षणों के आधार पर उपचार दिया। वहीं 15 गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई। सामान्य वार्ड में कुल 20 मरीज भर्ती थे। त्योहार के चलते ओपीडी का समय भी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था।
सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि बुधवार को भाई दूज का त्योहार होने की वजह से बहुत कम मरीज उपचार लेने के लिए आए थे। बृहस्पतिवार से संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें