फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक में टक्कर लगने से रामलीला देखने जा रहा दंपती घायल

Sun, 06 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में शनिवार की देर रात रामलीला देखने जा रहे दंपती की बाइक में मैदान के सामने ही दूसरी बाइक की पीछे से टक्कर हो गई। दंपती घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में 3 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से 2 को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में आवास-विकास कॉलोनी निवासी उमेश ने बताया कि भाई रमन व उनकी पत्नी नीलम शनिवार की देर रात रामलीला देखने सैनिक पड़ाव जा रहे थे। यह लोग जैसे ही रामलीला मैदान के सामने पहुंचे, पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर हो गई। रमन और नीलम घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है।
थाना राजा का रामपुर के गांव टिकैतपुरा निवासी जयवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी आरती और चाची रामायनश्री पैदल जा रही थीं। उसी समय गांव के पास ही वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस की मदद से लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। अन्य हादसे में नगला वासू थाना अवागढ़ निवासी बीना देवी घायल हो गईं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें