फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज बाइक चलाने से मना किया तो दंपती की लाठी-डंडे से कर दी पिटाई

Sun, 21 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपरई में रविवार को तीव्र गति से मोटरसाइकिल चलाने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव कपरई निवासी अजय कुमार ने तहरीर में बताया कि 21 जून को वह घर के सामने अपनी बाइक धो रहा था। इसी दौरान गांव का ही जाबुद्दीन अपनी बाइक तेज रफ्तार से वहां से निकला। अजय ने आबादी में इस तरह तेजी से बाइक नहीं चलाने के लिए कहा तो नाराज होकर आरोपी ने उससे अभद्रता कर दी और चला गया। कुछ देर बाद जाबुद्दीन अपने भाइयों को साथ लेकर दोबारा वहां पहुंच गया और अजय की पिटाई शुरू कर दी। बचाने आई पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें