फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घरेलू कलह में उजड़ा परिवार...दंपती ने उठाया आत्मघाती कदम, युवक की बची जान; महिला की इस हाल में मिली लाश

Sat, 08 Mar 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घरेलू कलह में पति ने खेत पर जाकर विषाक्त का सेवन कर लिया। घर पर पत्नी को पता लगा तो उसने अपनी जान दे दी। खून से लथपथ शव देख लोगों की चीख निकल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिरौरा में गृह कलह में पति ने विषाक्त निगल लिया। इसके बाद पत्नी ने फंदा लगा लिया। महिला की मौत हो गई। पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गिरौरा निवासी महेंद्र खेती कर जीवन-यापन करते हैं। इनके तीन बच्चे हैं। पुत्र अश्वनी और अनुज दिल्ली में नौकरी करते हैं। लगभग 11 साल की पुत्री लक्ष्मी साथ में रहती है। ग्राम प्रधान उमेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय महेंद्र का उनकी पत्नी वीना (47) से गृह कलह में विवाद हुआ था। 

 

शाम के समय महेंद्र अपने खेत पर आ गए। यहां कोई कीटनाशक निगल लिया। हालत बिगड़ी तो आसपास काम कर रहे लोगों ने देखा। तुरंत ही उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां इलाज शुरू हो गया। उधर, जब महेंद्र के विषाक्त खाने की खबर घर तक पहुंची तो बदहवास हाल में वीना ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। किसी तरह दुपट्टा टूट गया और वह नीचे गिर पड़ीं। उनका सिर जमीन में लगने से फट गया।

 

उस समय बेटी लक्ष्मी घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो कमरे की कुंडी अंदर से लगी थी। जंगले से झांककर देखा तो अंदर खून से लथपथ मां पड़ी नजर आईं। उसका शोर सुनकर लोग पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोलकर वीना को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लाए। यहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि महेंद्र की हालत में सुधार है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में दोनों ने जान देने का प्रयास किया था। पति की जान बच गई। पत्नी को गंभीर चोट आने की वजह से जान चली गई। किसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप नहीं हैं। मायके-ससुराल पक्ष के सभी लोगों की सहमति से पोस्टमार्टम कराया गया है।

पिछले साल दोनों ने खाया था विषाक्त
ग्राम प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पिछले साल भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने कोई विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। इलाज के बाद दोनों की जान बच गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें