फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क दुर्घटनाओं में दंपती सहित चाचा-भतीजे घायल

Mon, 09 Sep 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में फर्रुखाबाद जिले के चाचा-भतीजे सहित दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के गांव संतोषपुर निवासी राहुल अपने चाचा हरिराम के साथ ससुराल बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कीलरमऊ आया था। रविवार शाम को चाचा-भतीजे ऑटो से एटा शहर में आ रहे थे। तभी कोतवाली देहात के पवांस पर ऑटो व ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो में बैठे चाचा-भतीजे बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां राहुल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
दूसरी घटना मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर स्थित जायका ढाबा के सामने की है। जहां शहर से लौट रहे दंपती की बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मलावन निवासी प्रमोद कुमार व उनकी पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में दोनों की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें