फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ेंगे काउंटर, ऑनलाइन भी बनेंगे पर्चे

Wed, 17 Jan 2024 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सहित इमरजेंसी का प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बुधवार को निरीक्षण किया। नए भवन में एक पर्चा काउंटर पर ऑफलाइन पर्चे बनते मिले। उन्होंने पर्चा काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए और ऑनलाइन पर्चा बनाने की बात कही। दंत विभाग में चिकित्सक अनुपस्थित मिलीं। वहीं मनोचिकित्सा कक्ष में काउंसलर नहीं मिले।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नए भवन में संचालित ओपीडी का निरीक्षण करने के दौरान प्राचार्य को लिफ्ट बंद मिली। उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर लिफ्ट को चालू कराने की बात कही। ऑफलाइन बन रहे पर्चाें को लेकर अधीनस्थों से कहा कि डिजिटल इंडिया पर जोर दिया जा रहा है। पोर्टल से निगरानी हाे रही है। यहां ऑफलाइन पर्चा बन रहे हैं। लखनऊ में पोर्टल पर सब शून्य जा रहा होगा। इसको तत्काल ऑनलाइन किया जाए।
महिला, पुरुष सहित बुजुर्गों के लिए अलग-अलग पर्चा काउंटर करने के निर्देश दिए। टीबी कक्ष को एक तरफ करने की बात कही। सर्जन कक्ष में चिकित्सकों से माह में होने वाले ऑपरेशन की जानकारी ली। ओटी की सुविधाओं के बारे में पूछा। नए भवन में बनी माइनर ओटी को देखा। ब्रेंच आदि पर गंदगी को साफ करने की बात कही। इमरजेंसी में निरीक्षण के दौरान वहां मरीजों के लिए ब्रेंच बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड में नहीं हैं चादरें
इमरजेंसी में निरीक्षण के दौरान मरीजों के बेड पर बिछी गंदी चादर के बारे में कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया चादरें नहीं हैं। जब आर्डर के बारे में पूछा तो बताया उच्चाधिकारियों को लिखकर दिया गया है। प्राचार्य ने चादर मंगाने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कॉलेज आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले यही प्राथमिकता है। जो अव्यवस्थाएं है उनको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें