फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति के लिए ब्लॉक में खोले गए काउंटर

Sun, 28 Dec 2025 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की 23 दिसंबर को जारी हुई अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति के लिए अंतिम तारीख 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। आपत्ति देने, नया नाम जुड़वाने और संशोधन कराने को ब्लॉक कार्यालय में काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन


उप निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भावना विमल ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में काउंटर खोलते हुए अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति लेने, नया नाम जुड़वाने एवं संशोधन कराने को विभिन्न कर्मचारियों की तैनाती की है। तैनात कर्मचारियों को कार्यदिवस में नियमित सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काउंटर पर उपलब्ध रहने की हिदायत दी है। ब्लॉक जलेसर में खोले गए काउंटर पर संग्रह अमीन अमित कुमार एवं किशोरी लाल को तैनात किया गया है।
अवागढ़ ब्लॉक के काउंटर पर संग्रह अमीन संजय शर्मा एवं चंद्रजीत को तैनात किया है। इसके साथ ही तहसील कार्यालय के विविध कक्ष में भी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मतदाता सूची से संबंधित कार्य के लिए तीन प्रारूप निर्धारित किए गए हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को प्रारूप-2, संशोधन कराने को प्रारूप-3, नाम कटवाने को प्रारूप-4 भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें