एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए एक क्षेत्राधिकारी का कार्य क्षेत्र बदला है। वहीं कोतवाली देहात प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार की देर शाम सीओ सदर संजय कुमार सिंह के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें सीओ साइबर, यातायात और आंकिक बनाया है। नवागत पुलिस उपाधीक्षक संकल्पदीप कुशवाहा को सीओ सदर के साथ ही पुलिस लाइन और सहायक नोडल अधिकारी थाना एएचटीयू की जिम्मेदारी सौंपी है।
दूसरी ओर कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम को लाइन हाजिर करते हुए अपने पीआरओ विनोद कुमार को कोतवाली देहात प्रभारी बनाया है। संवाद