कासगंज। कोरोना संक्रमण का प्रभाव शहर और जिले में लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी काफी सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों में पाए गए 29 संक्रमितों के परिवार के 200 लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है।
संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसके अलावा संक्रमितों की हिस्ट्री के अनुसार जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उन्हें होम क्वारंटीन भी किया गया है। इन लोगों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए जा रहे हैं। काफी संख्या में संक्रमित मिलने के कारण जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य व प्रशासनिक टीमें लगातार जानकारियां जुटा रही हैं।
परिजन बेच रहे फल
एक फल विक्रेता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसके परिवार को क्वारंटीन किया गया। संक्रमित के अन्य भाई जो साथ रहते हैं। उन्होंने अभी फल बिक्री का कार्य बंद नहीं किया है। इस बात की जानकारी राजस्व कर्मियों ने उपजिलाधिकारी को दी है। उन्होंने फल विक्रेता के परिजनों को चेतावनी देकर कहा कि निर्देशों का पालन करें अन्यथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- संक्रमितों के परिवार से जुड़े करीब 200 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले भी होम क्वारंटीन कराए गए हैं। इस दौरान लोग निर्देशों का पालन करें। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।