फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम नगर व नई बस्ती सहित कलुआटिलपुर बना हॉटस्पॉट

विज्ञापन
हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग करते पालिका कर्मी - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर व नई बस्ती को हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहीं अलीगंज क्षेत्र के गांव कलुआटिलपुर को भी प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। सभी जगह अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लाम नगर में मुंबई से लौटी दो महिलाएं कोरोना से ग्रसित पाई गई। इसी के चलते प्रशासन द्वारा 500 मीटर एरिया को सील कर दिया गया। मोहल्ले के दोनों रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। वहीं नई बस्ती में एक महिला के संक्रमित मिलने पर 250 मीटर के एरिया को सील किया गया है। वहीं दोनों मोहल्लों को फायर बिग्रेड और नगर पालिका की टीम द्वारा सैनिटाइज कराया गया। साथ ही अलीगंज के कलुआटिलपुर में दिल्ली से लौटे चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात युवकों कारे बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं प्रशासन द्वारा पूरे गांव को सील कर दिया गया है।
डोर-टू-डोर मिलेगी सुविधा
हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां लोगों की डिमांड पर उन्हें होम डिलेवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ले में हुई स्क्रीनिंग
शहर के दो मोहल्लों में कोरोना के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। वहीं कलुआटिलपुर के एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है।
- कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों मोहल्लों को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। वहीं कलुआटिलपुर में भी हॉटस्पॉट बनाया गया है। लोगों को कोई समस्या न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। - विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें